उरई, अप्रैल 7 -- उरई। संवाददाता कोंच ब्लॉक के पिरौना गांव में पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई तो हो गई लेकिन अभी तक लाइन न बिछने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि यथाशीघ्र लाइनों को बिछाकर जलापूर्ति शुरू की जाए। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने शुरुआत में तो बड़ी तेज गति से कार्य किया लेकिन बाद में काम की गति सुस्त पड़ गई इससे अभी तक लाइन नहीं बिछ पाई है और गड्ढों से निकलने में परेशानी हो रही है। गांव के कंपोजिट विद्यालय से लेकर हरदौल मंदिर तक लाइन बिछनी है लेकिन काम पूरा नहीं हो पा रहा। उन्होंने तेजी से काम पूरा कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...