शीघ्र निर्माण के लिए ऊर्जा मंत्री ने एनएचएआई को लिखा पत्र
मऊ, जून 7 -- मऊ, संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पैरवी का परिणाम है कि पूर्वांचल की महत्वपूर्ण मऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 128-बी (55.57 किलोमीटर) के चौड़ीकरण एवं फोरलेन निर्माण परियोजना को स्वीकृति प्राप्त हुई है। स्वीकृति के बाद ऊर्जा मंत्री ने एनएचएआई को पत्र लिखकर जल्द कार्य शुरु कराने की मांग किया है। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इस संबंध में पूर्व में भी लगातार पत्राचार एवं उच्चस्तरीय वार्ताएं की जाती रही हैं तथा क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस महत्वपूर्ण परियोजना की प्रतीक्षा कर रही है। कहा कि मऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग केवल एक सड़क परियोजना नहीं है, बल्कि यह पूर्वांचल के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास का मजबूत आधार बनेगी। इस मार्ग के फोरलेन बनने से यातायात व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.