आदित्यपुर, जनवरी 8 -- आदित्यपुर, संवाददाता। प्रदेश भर में चल रहे कार्यक्रम के तहत भाजपा ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर आदित्यपुर नगर निगम के समक्ष धरना प्रदर्शन किया और आवाज बुलंद की। इसमें काफी संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे। संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राज्य में नगर निकाय चुनाव शीघ्र नहीं कराए गए तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी। सरकार ने गत 3 वर्षों से नगर निकाय चुनाव नहीं करा नागरिकों को संविधान प्रदत्त तीसरे मताधिकार से वंचित किया है। उन्होंने कहा कि झामुमो गठबंधन सरकार नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में विफल रही है। राज्य में विकास योजनाओं की गति धीमी हो गई है। कहा, सरकार का कर्तव्य है समय पर चुनाव हो, पर यह कभी आरक्षण के नाम पर, तो कभी किसी और बहाने से अड़ंगा लगाती रही है। जबक...