मुंगेर, मार्च 16 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। काशनगर थाना क्षेत्र के माली खाडा मुख्य मार्ग पर शिहपुर चौक के समीप रविवार दोपहर एक अज्ञात करीब 50 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल एवं फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का कार्य प्रारंभ किया। शव मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार मृत महिला दिव्यांग थी और बीते लगभग छह महीनों से मौरा तथा कोपा चौक के आसपास रहकर लोगों से मांगकर अपना गुजारा करती थी। कभी-कभी वह उत्क्रमित म...