शिष्यों ने गुरु वंदना कर लिया आशीर्वाद
कौशाम्बी, जुलाई 29 -- शक्तिपीठ, सिद्धपीठ, ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी कड़ा धाम में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और गुरु-पूजन के साथ मनाया गया। बुधवार भोर में मां गंगा के जल में स्नान और मां शीतला के दर्शन के बाद हजारों श्रद्धालु अपने-अपने गुरु के आश्रमों में पहुंचे। शिष्यों ने अपने गुरुओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, जबकि ब्रह्मलीन संतों के अनुयायियों ने उनकी प्रतिमा और समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए सत्य, सेवा और मोक्ष के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। कड़ा धाम के गंगा तट स्थित नागा बाबा आश्रम, कालेश्वर घाट का महादेवा आश्रम, तपस्वी बाबा आश्रम तथा हनुमान घाट के समीप स्थित संत बाबा मलूकदास आश्रम में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- कुबरी गंगा घाट पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उमड़ा आस्था का सैलाब आश्रमों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.