गिरडीह, अप्रैल 4 -- तिसरी। तिसरी प्रखंड के एक गांव से गुरु और शिष्या के रिश्ते को कलंकित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते गुरु जी गुरुवार को अपनी शिष्या को भगाकर ले गए और जमुई में जाकर शादी रचा ली। एक महीने में शिष्या यानी उस लड़की की अपने स्वजाति लड़के के साथ शादी होनेवाली थी। लेकिन इसके पहले ही गुरु जी उक्त लड़की को भगा कर ले गए। इस सम्बन्ध में लड़की के परिजन ने तिसरी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत बताया गया कि तिसरी के रहनेवाला युवक एक सुदूरवर्ती गांव में रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान ही गुरु जी अपनी से उम्र में काफी छोटी शिष्या को दिल बैठे और दोनों की लव स्टोरी चालू हो गई। इधर लड़की के परिजन अपनी बेटी की शादी दूसरे प्रखंड में अपने स्वजाति लड़के के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.