दरभंगा, जून 24 -- दरभंगा। डॉ. अशोक कुमार के रिटायर होने के बाद डॉ. रिजवान हैदर डीएमसीएच के शिशु विभाग के अगले अध्यक्ष बनेंगे। बता दें कि मौजूदा विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। इसे देखते हुए दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उमेश चंद्र झा ने पत्र जारी कर डॉ. अशोक कुमार को रिटायर होने पर अपना पदभार डॉ. रिजवान हैदर को सौंपने का निर्देश दिया है। डॉ.हैदर फिलहाल शिशु विभाग में प्राध्यापक के पद पर तैनात हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...