बहराइच, अप्रैल 19 -- रुपईडीहा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रुपईडीहा में नारी वंदन सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ व सरस्वती विद्या मंदिर रुपईडीहा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कलाकारों ने भगवान राम के जन्म से लेकर उनके कृत्रित्व पर भजन व गीत प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी, प्रधानाचार्य अनुज कुमार सिंह, विशाल सिंह, विशिष्ट अतिथि लार्ड बुद्धा फार्मेसी की प्राचार्य डॉ. प्रियंका शुक्ल, आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कालेज की प्राचार्या आशा विष्ट सहित, तारा चौधरी, निर्मला शर्मा, प्रियंका, लक्ष्मी, शांति, मधुबाला आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.