लोहरदगा, दिसम्बर 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में आयोजित शिशु वर्ग एथलेटिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा के कुल 49 विद्यार्थी रामस्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर, रतनपुर (टुंडी), धनबाद झारखंड के लिए प्रस्थान कर गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ी खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी खेल विधाओं में अपना कौशल दिखाएंगे। उनके साथ विद्यालय के संरक्षक आचार्य रवि रंजन कुमार उपाध्याय, शिक्षिका सुनीता कुमारी और निर्णायक के रूप में आचार्य महेंद्र कुमार मिश्रा भी विद्यार्थियों के साथ बस से रवाना हुए। प्रस्थान के अवसर पर उपस्थित अभिभावकों और माता-पिता ने बच्चों को विजय का आशीर्वाद दिया। प्रेरणादायक सुभाषित प्रदान किए। प्रतियोगिता 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित होगी। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.