छपरा, अप्रैल 24 -- तरैया। तरैया रेफरल अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में बच्चों के इलाज में कठिनाई हो रही है। गंभीर स्थिति में बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया जाता है, जिससे परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग की है। बिजली आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान तरैया। तरैया विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। दिन में भी कम बिजली मिल रही है और शाम होते ही बिजली कट जा रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। चार्जिंग लाइट भी चार्ज नहीं हो पा रही है, जिससे लोग गर्मी में अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित तरैया, एक संवाददात...