नैनीताल, अप्रैल 14 -- नैनीताल। सरस्वती शिशु मंदिर मौना में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, भीम सिंह बिष्ट रहे। अध्यक्षता गोपाल सिंह नयाल ने की। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने विद्यालय भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही सांसद निधि से भी पांच लाख रुपये की सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य भाष्कर महतोलिया ने कहा कि वार्षिकोत्सव बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रतीक है और इस तरह के मंच उनकी प्रतिभा निखारने में सहायक होते हैं। यहां सोनम शर्मा, गीता शर्मा रहीं। यह भी पढ़ें- शिशु मंदिर मौना के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...