हल्द्वानी, अप्रैल 14 -- नैनीताल। सरस्वती शिशु मंदिर, मौना में वार्षिकोत्सव एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भीम सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल सिंह नयाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन सोनम शर्मा ने किया, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन गीता शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने विद्यालय भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की घोषणा की तथा सांसद निधि से भी पांच लाख रुपये की सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- वार्षिक उत्सव पर ब...