शिशु मंदिर में संतूर वादन प्रस्तुति पर छात्र अभिभावक गदगद
पीलीभीत, मार्च 13 -- नगर सरस्वती शिशु मंदिर में स्पाइस मेसी के निर्देशन में संतूर वादक पंडित अभय रूस्तम सोपोरी की प्रस्तुति का छात्रों और नगरवासियों ने आनंद उठाया। अंतरराष्ट्रीय संतूर वादक पंडित अभय रूस्तम सोपोरी, उनकी टीम के चंचल सिंह ( पखावज), उजिष्ठ उदय कुमार ( तबला वादक) ,पौषाली दत्ता (तानपूरा वादक), सम्यक पराशरी (बांसुरी वादक) की प्रस्तुति ने शमां बांध दिया। बच्चे भी स्कूल में पहली बार संतूर प्रस्तुति पर गदगद नजर आए। प्रबंध समिति के जगदीश शरण गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, अनिल कुमार राठौर, मनोज कुमार जायसवाल, डॉ अनुपम जायसवाल तथा उनकी पत्नी ने संगीतकारों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रामरतन लाल शर्मा ने सभी का आभार जताया। संचालन गयाप्रसाद ने किया। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.