लोहरदगा, अप्रैल 23 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे एवं वाटिका प्रमुख सुनीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं वीर कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन और आदर्शों से उन्हें परिचित कराया। उन्होंने बताया कि कुंवर सिंह जी का जन्म बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर के एक जमींदार परिवार में हुआ था। 80 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने जिस स्फूर्ति और साहस के साथ अंग्रेजों के दांत खट्टे किए, वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।वर्ष यह भी पढ़ें- विजयोत्सव: शौर्य और बलिदान को किया नमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.