पीलीभीत, फरवरी 19 -- बिलसंडा। सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय में आयोजित बाल मेले का अध्यक्ष जगदीश शरण गुप्ता व व्यवस्थापक सुरेश चन्द्र गुप्ता ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कक्षा एनसी से सेकेंड तक के छात्रों द्वारा शिशु नगरी तथा तीसरी से पंचम के छात्रों ने बाल मेला में अपनी रुचि के गणित , विज्ञान, कला विषय के मॉडल व चार्ट प्रदर्शनी के रूप में प्रदर्शित किए। इसके साथ आरुष दीक्षित ने बेकरी, अनवी गुप्ता ने समोसे तथा पकौड़े, काव्या गुप्ता नव्या ने पानी पूड़ी तथा पलक ने फलों की चाट की दुकान लगाकर व्यापार किया। सरस्वती शिशु मंदिर पूरनपुर के प्रधानाचार्य नीरज कुमार दीक्षित एवं साहूकारा पीलीभीत के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सक्सेना ने प्रयासों को सराहा। शिशु नगरी प्रमुख नीतू जायसवाल ने सभी का आभार जताया। प्रधानाचार्य राम रतन लाल शर्मा, गया प्रसाद आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.