बागेश्वर, फरवरी 12 -- गरुड़। सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़ के संस्थापक प्रबंधक व समाजसेवी डा. मनमोहन मेहरा का निधन हो गया है। वे 76 वर्ष के थे। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सरस्वती शिशु मंदिर व खोलिया विवेकानंद इंका के आचार्यों ने संयुक्त रूप से शोक सभा कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। शोक व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डा. मेहरा ने किराये के मकान में गरुड़ में शिशु मंदिर के रूप में विद्या भारती के स्कूलों की शुरूआत की। वह आजीवन संघ से जुड़े रहे और सामाजिक क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहे। वक्ताओं ने उनके निधन को अपूरर्णीय क्षति बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...