शिशु भारती शपथ ग्रहण, प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न
बरेली, मई 20 -- आंवला। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु भारती शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान शिशु भारती पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण हुआ। इसमें वंशिका ने अध्यक्ष, हिमांशी ने मंत्री, शुभलेश ने सेनापति की शपथ ली। शिशुभारती प्रमुख संजीव कांत ने दायित्व बोध कराया। सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा के मेधावियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य मुनेन्द्र पाल ने अनुशासन, संस्कार एवं जिम्मेदारी का बोध कराया। संचालन नन्हे लाल गंगवार ने किया। कार्यक्रम में व्यवस्थापक प्रह्लाद कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरवित खंडेलवाल, आरएसएस जिला प्रचारक अनुज पार्थ, नगर प्रचारक हेमन्त कुमार योगेश पाठक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बाल संस्कारशाला में बच्चों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित यह भी पढ़ें- सरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.