शिशु पंजी अपडेट करने को हाउस होल्ड सर्वे 10 से
रांची, अक्टूबर 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में शिशु पंजी अपडेट करने के लिए 10 नवंबर से हाउस होल्ड सर्वे शुरू होगा। प्रक्रिया 10 जनवरी 2027 तक चलेगी। विद्यालय प्रबंध समिति और पंचायत समिति की ओर से 21 दिसंबर से पांच जनवरी तक इसकी संपुष्टि की जाएगी। वहीं, जिला, प्रखंड, संकुल व स्कूल स्तर पर सैंपल की चेकिंग 15 दिसंबर से चार जनवरी तक होगी। इसके अलावा 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक राज्य स्तरीय अनुश्रवण होगा, जबकि 12 जनवरी 2027 तक पोर्टल पर डाटा फ्रीज कर दिया जाएगा। इसकी विस्तृत रूपरेखा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् ने जारी कर दी है। जेईपीसी के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि हाउस होल्ड सर्वे स्कूलों के सभी शिक्षकों की ओर से किया जाना है। सर्वे से पहले टोला-मोहल्ला टैग किया जाएगा। साथ ही, क्षेत्र में आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.