जमुई, अप्रैल 2 -- झाझा । नगर संवाददाता समग्र सेवा एवं अजीम प्रेमजी के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ग्रामीण शिशु घर जमुई जिला के झाझा प्रखंड में बिहार का पहला शिशु घर 2025 में खोला गया था। ग्रामीणों के समर्थन एवं सहयोग से अब समग्र सेवा द्वारा कुल 80 शिशु घर का सफलतापूर्वक संचालन झाझा में किया जा रहा है। इस शिशु घर में कामकाजी महिलाओं के 7 माह से 3 साल तक के बच्चे को 6 से 7 घंटे प्रशिक्षित केयर गिवर दीदी के देखरेख में रखा जाता है। यहां बच्चों को 3 समय पोषण युक्त भोजन दिया जाता है एवं उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल-खेल में मां की तरह प्यार-दुलार दिया जाता है। इसके परिणाम स्वरूप एक ओर कामकाजी मां को निश्चिंत होकर अपने काम करने का अवसर मिल रहा है तथा बड़े भाई-बहन जो बच्चों की देखभाल में स्कूल नहीं जा पाते थे, वे बड़े भाई-बहन स्कूल जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.