जमशेदपुर, मई 1 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में मातृत्व एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट जॉइंट प्लानिंग की बैठक में इसकी समीक्षा की। सबसे पहले सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने प्रखंडवार मातृत्व एवं शिशु मृत्यु दर की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कम उम्र में शादी और उसके बाद गर्भवती होने से रोकना है। गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल, डॉक्टर से परामर्श, सही पोषण आहार, समय पर दवा लेना तथा प्रसव पूर्व सभी जांच कराना जरूरी है। बैठक में टीकाकरण और संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान उन्होंने साहियाओं को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में कमजोर एवं कुपोषित बच्चों की सूची बनाकर, उन्हें शिशु केयर यूनिट, कुपोषण उपचार केंद्र, एसएनसीयू या नजदीकी अस्पताल में भेजना सुनिश्चित करें। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.