नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- शिशुओं के पोषण संबंधी सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण के लिए खाद्य पदार्थ) विनियम, 2020 में संशोधन का मसौदा प्रकाशित किया है। इसमें छह माह तक के शिशुओं के लिए बनाए गए खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने पर रोक लगाने का प्रस्ताव है। संशोधन का मसौदा शुक्रवार को एक गजट में प्रकाशित हुआ। मसौदे का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि शिशु पोषण उत्पाद उनकी उम्र के हिसाब से जरूरी पोषक तत्वों के आधार पर तैयार किए जाएं, जिसमें जीवन के शुरुआती चरणों के दौरान एडेड शुगर ( अलग से मिलाई जाने वाली चीनी) के सेवन को कम करने पर विशेष जोर दिया गया है। मौजूदा नियमों में जन्म से लेकर 24 महीने तक के बच्चों के लिए वि...