आगरा, अप्रैल 25 -- आगरा के वरिष्ठ बॉक्सर व बॉक्सिंग कोच शिशुपाल चाहर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शिशुपाल अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन के 2 स्टार जज/रेफरी बन गए हैं। आंध्र प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल तक हुई 2 स्टार जज/रेफरी परीक्षा को शिशुपाल चाहर ने सफलतापूर्वक पास कर लिया है। परीक्षा पास करने के बाद शिशुपाल अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में जज/रेफरी बनने के हकदार बन गए हैं। मधु नगर क्षेत्र में श्री घासी बाबा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसाइटी के नाम से बॉक्सिंग अकादमी चला रहे शिशुपाल की उपलब्धि पर बॉबी चाहर, गौरव यादव सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। बॉक्सिंग अकादमी में शिशुपाल उभरते हुए बॉक्सरों को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.