बक्सर, मार्च 7 -- पेज चार के लिए ----- बोलीं डीएम विशिष्ट ग्रहण संस्थान में डीएम का औचक निरीक्षण शून्य से छह आयु वर्ग के बच्चों का होता है आवासन बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के नई बाजार के समीप स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का औचक निरीक्षण डीएम साहिला ने किया। जिसमें यह सामने आया कि यहां कुल पांच बच्चे आवासित है। डीएम ने इन बच्चों के स्वास्थ्य, खान-पान, साफ-सफाई व सुरक्षा आदि की जानकारी ली। इसके साथ ही कुछ पहलुओं पर सुधार करने का भी निर्देश दिया। ताकि इन बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सके। डीएम ने सबसे पहले बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली। उन्होंने संस्थान के समन्वयक को निर्देश दिया कि हर सप्ताह बच्चों के स्वास्थ्य की जांच प्रतिनियुक्ति डॉक्टर से कराई जाए। उसकी रिपोर्ट को बेहतर तरीके से रखा जाए। बच्चों के खाने पीने की सामग्री जो डॉक...