बदायूं, अप्रैल 30 -- शहर के श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती ब्रज प्रांत के तीन दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन एवं योजना बैठक का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आगरा, बरेली और अलीगढ़ मंडल के समस्त प्रधानाचार्य विद्यालय विकास हेतु एकत्रित हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि प्रधानाचार्य ही विद्यालय विकास की मुख्य धुरी हैं। उन्होंने वार्षिक कार्य योजना के माध्यम से शिशु, आचार्य और अभिभावक विकास पर जोर दिया। सम्मेलन में प्रांत अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता विद्या भारती की संस्कारपरक शिक्षा की प्रशंसा की, वहीं विशिष्ट अतिथि हरवीर सिंह ने छात्रों द्वारा समाज में किए जा रहे सेवा कार्यों को रेखांकित किया। यह भी पढ़ें-...