सिमडेगा, मार्च 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पार्टी लाइन से हटकर काम करने वाले जिले के पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तीन-तीन वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। अनुशासन समिति के चेयरमैन डॉ. रामेश्वर उराँव के निर्देश पर जारी आदेश में कहा गया है कि जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष शिशिर मिंज, जिला कार्यकारिणी सदस्य पतरस एक्का, पीसीसी डेलीगेट नोमिता बा, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव आकाश सिंह तथा आदिवासी प्रदेश कांग्रेस कमिटी के स्टेट कॉर्डिनेटर दिलीप तिर्की ने नगर निकाय चुनाव 2026 में पार्टी समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ काम किया। पत्र में कहा गया है कि पार्टी द्वारा इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन प्राप्त जवाब को असंतोषजनक बताते हुए तथा उपलब्ध साक्ष्यों के गहन अवलोकन के बाद यह न...