आगरा, अगस्त 27 -- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में 31 अगस्त को शिशिक्षु कैंपस का आयोजन प्रात: 10 बजे से किया जाएगा। नोडल प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि कैंपस में अप्रैन्टिस के लिए ऐसे पुरुष प्रशिक्षणार्थी जिन्होंने राजकीय/ निजी आईटीआई से मैकेनिक, डीजल, इंजन, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, फिटर, टर्नर व मशीनिस्ट आदि व्यवसाय में परीक्षा उत्तीर्ण की हो वह अप्रैन्टिस के लिए शिशिक्षु कैंपस में शामिल हो सकते हैं। कैंपस में चयन लिखित व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...