मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- शिवहरि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त न होने से शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के लोगों ने छात्राओं के भविष्य को देखते हुए इस विद्यालय में प्रधानाचार्य की नियुक्ति कराने की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि केवल वर्ष 2004 में नीति वसुंधरा ग्रेवाल की नियुक्ति हुई थी लेकिन उसके बाद से इस विद्यालय में कोई प्रधानाचार्य की नियुक्ति नहीं की गई। वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज गुप्ता ने बताया कि शिक्षक विधायक जयपाल सिंह व्यस्त सहित तमाम राजनीतिज्ञों का ध्यान इस और आकृष्ट कराया जा चुका है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य आशा सैनी ने बताया कि विद्यालय में स्थाई प्रधानाचार्य की नियुक्ति हो जाने पर शिक्षण कार्य में गुणात्मक सुधार होगा। उधर खंड स्नातक विधायक डॉ.जयपाल सिंह व्यस्त, शिक्षक विधायक हर...