मुरादाबाद, मई 7 -- शिवसेना ने गुरुवार को क्षेत्र के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट स्कूलों में आए टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। शिवसेना की ओर से मुरादाबाद से आए शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने मां भवानी के चरणों में नमन करते हुए जय भवानी, जय शिवाजी भारत माता की जय का जयकारा लगाते हुए मां सरस्वती जी को माला अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूलों से आए सभी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभी स्कूलों से आए प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- प्रतिभा समारोह में सम्मानित हुए 150 मेधावीकार्यक्रम का संचालन शिवसेना के जिला उप प्रमुख राजीव सक्सेना ने कार्यक्रम में आए सभी विद्यार्थियों एवं प्रधानाचार्य का शिवसेना टीम के साथ अभिनंदन किया। स्मृति चिन्ह लेकर बच्चों न...