बाराबंकी, जनवरी 23 -- बाराबंकी। शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के शिवसैनिकों ने आज प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही की अगुवाई में सोमैया नगर देवा रोड स्थित जिला मुख्यालय पर शिवसेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। उधर शिवसेना शिंदे गुट के जिलाध्यक्ष किशन लाल रावत के नेतृत्व में किशन कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय पर सुभाष चंद्र बोस एवं बाला साहब ठाकरे की जन्म जयंती मनाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.