शिव से श्रीकृष्ण और कल्कि तक, कत्थक में साकार हुई भारतीय संस्कृति
आगरा, जुलाई 18 -- भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और शास्त्रीय नृत्य की अनुपम छटा से सजा कालिंदी इंस्टीट्यूट ऑफ डांस एंड म्यूजिक का स्थापना दिवस समारोह खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में आयोजित किया गया। 'युगों की कहानी, कत्थक की जुबानी' थीम पर आधारित मेगा डांस शो में 125 बाल एवं युवा कलाकारों ने कत्थक के माध्यम से सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर और कलियुग की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा को सजीव कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.सुशील गुप्ता, डॉ.गिरधर शर्मा, त्रिलोक सिंह राणा, ओशिन शर्मा एवं ब्रह्माकुमारी अश्विना दीदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मां सरस्वती की मनोहारी वंदना ने पूरे सभागार को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। निदेशक रोशनी गिडवानी ने बताया कि युगों की कहानी, कत्थक की जुबानी' केवल एक नृत्य प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.