शिव सागर विधानसभा में रखेंगे अपनी बात
भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के छात्र शिव सागर का चयन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाली विकसित भारत युवा संसद के लिए हुआ है। वे आगामी 19 और 20 मार्च 2026 को बिहार विधानसभा में केंद्रीय बजट 2026: विकसित भारत 2047 की ओर विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े शिव सागर एनएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक भी हैं। इससे पूर्व, उन्हें नागपुर विधान भवन में पर्यावरण विषय पर बोलने के लिए भी चुना गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.