आगरा, फरवरी 8 -- ब्रह्मा कुमारीज के ईदगाह स्थित प्रभु मिलन केंद्र में महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व बेला में कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई। सचिव एवं सह प्रभारी बी के अश्विना दीदी ने कहा कि परमात्मा शिव सर्व धर्मों के कल्याणकारी पिता हैं। उनकी स्मृति भारत के हर गांव और शहर में विद्यमान है। बीके आशु बहन ने राजयोग का व्यवहारिक अनुभव कराया। बीके राज बहन ने शिव संदेश से लाभान्वित विभिन्न धर्मों के अनुयायियों की जानकारी दी। बीके अमर, बीके राज, बीके कीर्ति, बीके विनीता सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.