चंदौली, मार्च 7 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा शिव सरोवर के अधूरे कार्य को पूरा कराने का कार्य शुरू हो गया है। घाट और सीढ़ियों के निर्माण का काम पूरा कराने के लिए मजदूरों को लगा दिया गया है। जल्द ही इसका काम पूरा करा लिया जाएगा। यहां डाला महा छठ सहित दीपावली और देव दीपावली पर्व के अलावा सुबह शाम पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है। अधूरे कार्य को जल्द पूरा कराने की लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। ब्लॉक प्रशासन के इस पहल की सकलडीहा कस्बावासियों ने सराहना किया है।लम्बे समय से सकलडीहा सरोवर के घाटों का विस्तार की मांग ग्रामीणों की ओर से उठाई जा रही थी। जिसके बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व स्थानीय विधायक के प्रयास से मुख्यमंत्री पयर्टन संवर्धन योजना के तहत एक तरफ घाटों...