मोतिहारी, जनवरी 29 -- मोतिहारी। ब्रह्माकुमारी बनियापट्टी द्वारा सेवाकेंद्र द्वारा नगर में आयोजित तीन दिवसीय शिव संदेश यात्रा के दूसरे दिन की यात्रा का शुभारंभ बलुआ गोलंबर से हुआ। यात्रा को शिव ध्वज दिखाकर नगर निगम के उपमेंयर डॉक्टर लालबाबू प्रसाद ,भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीता शर्मा एवं उगम पाण्डेय कॉलेज के सचिव श्री किशोर पांडे ने शिव ध्वज दिखाकर किया। सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर और उपहार देकर बीके मीना ने किया।यात्रा मे श्वेत वस्त्रधारी लोग शामिल हुए थे। ।रथ यात्रा उगम पाण्डेय काॅलेज, चांदमारी चौक,रेलवे दो नंबर प्लेटफार्म परिसर एवं एम एस कालेज परिसर,लक्ष्मण चौक,सिघिया गुमटी, कांग्रेस आश्रम चौक,जानपुल चौक होते हुये अवधेश चौक पहूची। जहां दूसरे दिन की यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान आध्यात्मिक प्रदर्शनी का भी आयोजन किय...