फतेहपुर, फरवरी 8 -- सुल्तानपुर घोष। क्षेत्र के दावतपुर मोड़ स्थित प्रजापति ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शिव सप्ताह व शिव जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित व शिव ध्वजारोहण के साथ किया गया। वहीं माउंटआबू में सेवा के लिए नशामुक्त वाहन का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात कलश यात्रा के साथ शिव शोभा यात्रा निकाली गई, जो कस्बे का भ्रमण कर नशामुक्त का संदेश देती रही। यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह के अलावा जिला प्रभारी नीरा बहन, शिवकुमार, विजमा, विमला, डा.सुधीर, विजयपाल, रामपाल, दिनेश आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.