शिव शिष्य परिवार ने दी प्रो. रामेश्वर को श्रद्धांजलि
पाकुड़, मार्च 9 -- पाकुड़। बगतीपाड़ा में शिव शिष्य हरिंद्रानंद फाउंडेशन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में फाउंडेशन के दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामेश्वर मंडल को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर वक्ताओं ने प्रो. मंडल के जीवन और उनके कुशल नेतृत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही फाउंडेशन आज प्रगति की ओर अग्रसर है। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी, लेकिन उनके विचार हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। जिला कार्य समिति के पहचान पत्र भी गुरु भाई-बहनों को प्रदान किए गए। फाउंडेशन के भोला सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि श्रद्धांजलि के साथ-साथ आगामी गुरु कार्यों को गति देने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर बड़ी संख्या में शिव शिष्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.