रांची, फरवरी 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। वैश्विक शिव शिष्य परिवार की ओर से महाशिवरात्रि पर एचईसी परिसर के पुराना विधानसभा मैदान में शिव संकीर्तन व अष्टयाम का आयोजन किया गया। शिव शिष्यों ने परमपिता शिव की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही अष्टयाम का समापन हुआ। मौके पर भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक, शिव महिमा गुणगान का आयोजन हुआ। शिव शिष्यों ने श्रद्धाभाव के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। इसके बाद सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इधर, दिवंगत साहब हरीन्द्रानंद के निवास पर शिव शिष्यों ने तैल चित्र के दर्शन किए। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में शिव भक्तों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ एवं रोग निदान के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से परामर्श दिया गया। वैश्विक शिव शिष्य परिवार ...