अररिया, जनवरी 3 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के सैफगंज पंचायत में शिव शिष्यों के द्वारा शुक्रवार को असहाय व जरुरतमंदों के बीच नि: शुल्क कंबल वितरण किया गया। शिव शिष्य हरिन्द्रानंद फाउंडेशन के द्वारा प्रत्येक वर्ष शीतलहर के समय ठंड से बचाव हेतु गरीब, लाचार, असहाय के बीच कंबल वितरण किया जाता है। वहीं शिव शिष्य राजेन्द्र ठाकुर बताते हैं की हमारे साहब श्री हरिन्द्रानंद बताते हैं की शिव का अर्थ कल्याण होता है। इसलिए हम सबों को जितना हो सके लोगों के दर्द को बांटना चाहिये। शिव की शिष्यता एक दर्द है ,एक एहसास है,एक अनुभूति है। वहीं शिव शिष्य मनीष साह ने कहा कि शिव शिष्य था की धारा ही इंसानियत के घर से गुजरती है।यह कार्यक्रम हमारा पुरे शीतकाल तक चलेगी। वहीं इस कार्य को सफल बनाने में मुखिया दिलीप पासवान,सरपंच रामानंद पासवान,पुर्व सरपंच कृष्णा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.