भागलपुर, जनवरी 7 -- कहलगांव नगर के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित बाबा जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीशिव महापुराण कथा के शुभारंभ के अवसर पर नगर में गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कन्याएं शामिल हुईं। राजघाट सीढ़ी घाट पर मुख्य यजमान पप्पू यादव एवं बबीता देवी ने कलश में गंगाजल भरा। इसके बाद यात्रा की शुरुआत की। कलश शोभायात्रा में विधायक शुभानंद मुकेश, नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता, गुड्डू लाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। शाम के समय भव्य झांकी के साथ शिव महापुराण कथा वाचन का शुभारंभ हुआ। कथा वाचिका जया मिश्रा ने शिव महापुराण की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिव शब्द का अर्थ ही कल्याण है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.