रांची, मई 9 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। महायज्ञ समिति कुच्चू ने शनिवार को श्री श्री 1008 शिव शक्ति हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का वार्षिक उत्सव मनाया गया। उत्सव के दौरान निकाली गई कलशयात्रा में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों की करीब 2100 महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के बाद पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, बेदी पूजन, स्तंभ पूजन, भगवान की प्रतिमाओं का महा स्नान, हवन और आरती की गई। इसके बाद कन्या पूजन और महा भंडारे का आयोजन हुआ तथा रात्रि में माता का जागरण किया गया। कलशयात्रा के मुख्य यजमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू सहित अन्य यजमानों ने अयोध्या और बनारस से आए आचार्यों के सानिध्य में विधिवत पूजन किया। इसके बाद कलश यात्रा सपाही नदी घाट पहुंची, जहां गंगा पूजन और जल भरने की प्रक्रिया संपन्न हुई। जल भरकर श्रद्धालु जयकारे लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.