अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। श्री कृष्णा भक्ति क्लब के तत्वाधान में श्रीनीम करौली मंदिर आगरा रोड श्री शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस भी जारी रही। बुधवार को कथा सत्र व्यास डॉ ऋषभ देव ने गुरु वन्दना से शुरू की। कथा व्यास ने ठाकुर हमरे रमण बिहारी हम हैं रमण बिहारी के साधु सेवा काम हमारा काम न दुनियाँ दारी, गाकर कथा का आरम्भ किया। श्री शिव महापुराण में माता सती के आत्मत्याग के बाद शिवजी के वैराग्य, भगवान विष्णु द्वारा शिव प्रेम में किए गए तप का वर्णन और शिव और शक्ति के पुनः मिलन की कथा, पार्वती जन्म व तपस्या का वर्णन किया। यह भी पढ़ें- श्रीहरि नाम ही कलियुग का सहारा, भंक्ति का संदेश इस अवसर पर सुधा सिंह, रेखा सक्सेना, मिथलेश सक्सेना, अनीता सक्सेना, अनुपम यादव, पूनम वार्ष्णेय, शिवम सक्सेना, गोपाल, आर्या जादौन, प्रणवी सिन्हा, राक...