जमुई, मार्च 8 -- सिमुलतला । निज संवाददाता सिमुलतला की पावन धरा पर 08 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित होने वाला 'श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ' क्षेत्र में आस्था और भक्ति का विशाल केंद्र बनने जा रहा है। दस दिवसीय इस भव्य धार्मिक आयोजन में देशभर से संत-महात्माओं का आगमन होगा और प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ, प्रवचन तथा सांस्कृतिक कार्यक्त्रमों की श्रृंखला चलेगी। महायज्ञ का शुभारंभ 08 मार्च को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ होगा। इस दिव्य यात्रा में हाथी, घोड़ा, बैंड-बाजा और उज्जैन से पधारे औघड़ साधुओं की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। हजारों श्रद्धालु इस शोभायात्रा में भाग लेकर भगवान शिव और शक्ति की आराधना करेंगे। 09 मार्च को सुबह 08 बजे पंचांग पूजा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का क्त्रम शुरू होगा। इसके बाद 11 बजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.