शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
गया, जून 19 -- डोभी प्रखंड के खरांटी टोला, गोसांईडीह गांव में शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ के शुभारंभ पर शुक्रवार को 651 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नवनिर्मित मंदिर परिसर से निकली यात्रा निलांजन नदी के महकमपुर पुल के समीप पहुंची, जहां यज्ञाचार्य पारस पाठक सहित अन्य विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरण कराया। इसके बाद श्रद्धालु मां पचवहिनी मंदिर सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचे, जहां कलश स्थापना के साथ यज्ञ शुरू हुआ। 25 जून को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ आयोजन संपन्न होगा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम में उत्तराखंड के कथावाचक सत्यनारायण स्वामी सहित संतों के प्रवचन होंगे। वहीं, महकमपुर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.