मऊ, मई 17 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा विकासखंड की विलौवा ग्राम पंचायत स्थित रामेश्वर धाम शिव मंदिर पर शिव शक्ति महायज्ञ के लिए रविवार को आयोजक मंडल की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल पीतवस्त्रधारी महिलाएं और युवतियों ने सिर पर कलश उठाया। हर-हर महादेव एवं ओम नम: शिवाय के उद्घोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया था। यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा विलौवा, लसरा, पीपरसाथ, ढैचा चट्टी होते हुए पवित्र तमसा नदी के गोदाम घाट पर पहुंची। वहां से कलश में जल भरकर पुन: शिव शक्ति महायज्ञ स्थल पर पहुंचकर यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया। काशी से आए आचार्य रामकृष्ण पांडे, पंडित आदित्य तिवारी, पंडित अभिजीत पांडे, रमेश सिंह, रमिता सिंह के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा तीन किलोमीटर क्षेत्र आकर्षण का केंद्र बनी रही। यह ...