मिर्जापुर, अप्रैल 4 -- लालगंज। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गंगहरा कलां गांव स्थित तालाब के पास आयोजित होने वाले शिव शक्ति महायज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार से शुरू होने वाले महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है। वहीं शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक यज्ञ स्थल व प्रवचन स्थल पर भव्य पंडाल, हवन कुंड और आकर्षक सजावट का कार्य पूरा हो गया। श्रद्धालुओं के बैठने और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। महायज्ञ का आयोजन काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणा नंद तीर्थ महाराज के सानिध्य में होगा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक आध्यात्मिक प्रवचन होगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्ण कु...