बिहारशरीफ, मार्च 1 -- फोटो: अखंड थरथरी: थरथरी बाजार में रविवार को अखंड कीर्तन करते श्रद्धालु। थरथरी, निज संवाददाता। मुहाने नदी पर पुल निर्माण के कारण विस्थापित हुए शिव मंदिर को सुरक्षित रूप से शिव शक्ति मंदिर के नाम से पुनर्स्थापित किया गया है। प्राण-प्रतिष्ठा के छठे दिन रविवार को पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक किया। इसके साथ ही 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू हो गया। पूरा बाजार हरे राम, हरे कृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर में राजस्थान से भगवान शिव का पंच-परिवार मंगाकर स्थापित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.