रुडकी, फरवरी 26 -- अशोकनगर के शिव शक्ति मंदिर का गुरुवार को स्थापना दिवस धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित देवेंद्र पोखरियाल ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां डलवाईं और भगवान शिव से समस्त क्षेत्रवासियों की कुशलता के लिए प्रार्थना की। इसके बाद कीर्तन मंडली ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तों ने शिव भजनों पर झूमते हुए प्रभु को प्रसन्न करने की कोशिश की। धार्मिक कार्यक्रमों के समापन के बाद भंडारा शुरू हुआ, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...