रुडकी, अप्रैल 6 -- रुड़की, संवाददाता। ढंडेरा के शिवाजी नगर शिव शक्ति मंदिर का 26वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन संध्या में श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान भंडारा लगाकर लोगों को प्रसाद भी बांटा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...