हापुड़, मार्च 26 -- नवरात्र के अष्टमी के दिन अपना घर कालोनी में स्थित शिव शक्ति धाम में बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कालोनी के लोगों व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया।अपना घर कालोनी निवासी संजीव गोविल ने बताया कि कालोनी में स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ, बलदेव और बहन सुभद्रा की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा राजीव वर्मा के द्वारा की गई। प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व मंदिर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और पुरुषों से बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद शोभायात्रा पूरी कालोनी का भ्रमण करने के बाद मंदिर पर ही विश्राम हुई। जिसके बाद पूर...