गाज़ियाबाद, जनवरी 4 -- गाजियाबाद। डासना स्थित शिव शक्ति धाम में रविवार को भजन उत्सव का आयोजन किया गया। डॉ. भीष्म कपूर और माधवी मधुकर के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कार्यक्रम में कालीपुत्र कालीचरण महाराज का सानिध्य रहा। अधिशासी अधिकारी डासना महेश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। महामंडलेश्वर ने बताया कि सनातन धर्म रक्षार्थ महायज्ञ में श्रद्धालुओं की आहुति के लिए भजनोत्सव का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.